खेल हमारी शारीरिक और मानसिक स्थिति को सुधारने का अद्वितीय माध्यम है- रबीउल अव्वल अंसारी
संतकबीरनगर : विकास खंड सांथा के लोहरसन में वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। सांथा ब्लाक के लोहरसन में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन लोहरसन के ग्राम प्रधान रबीउल अव्वल अंसारी ने कहा कि खेल हमारी शारीरिक और मानसिक स्थिति को सुधारने का अद्वितीय माध्यम है। जब हम खेल खेलते हैं, तो हमारे शरीर की कसरत होती है, हमारी हड्डियों, मांसपेशियों और लिगामियों की मजबूती बढ़ती है और हम तंदुरुस्त और मजबूत बनते हैं। खेल करने से हमारा श्वास-नली सुचारू रूप से कार्य करता है और हमारा मस्तिष्क अच्छी तरह से समय चलाता है।
उन्होंने कहा कि खेलों का जीवन में महत्व अत्यधिक है। खेलना हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में मदद करता है। खेलने से हमारी शारीरिक क्षमता बढ़ती है, हमारी ताकत बढ़ती है और हमारी रोग प्रतिरोधक्षमता मजबूत होती है। खेलने से हमारा मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है, हमारी मनोबल बढ़ता है और हम स्वयं को तनाव से दूर रख पाते हैं।
प्रतियोगिता की विजेता जमदाशाही ने रोमांचक मैच में अमरडोभा को हराकर खिताबी जीत हासिल की।
इस मौके पर मोहम्मद तौसीफ समाजसेवी, साकिब अंसारी जिला पंचायत सदस्य, फ़ुजैल रहमानी, जयराम पाण्डेय, सुनील सिंह, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, गुलाम रब्बानी, खलीकुर्रहमान, रमजान, जुबेर अहमद आदि मौजूद रहे। रिपोर्टर
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम
No Previous Comments found.