अल हुदा पब्लिक स्कूल चैनपुर मूड़ाडिहाबेग में संपन्न हुआ वार्षिक परीक्षाफल एंड पुरस्कार वितरण समारोह
संतकबीरनगर : मंगलवार को विकास खण्ड सेमरियावा के अल हुदा पब्लिक स्कूल चैनपुर मूड़ाडिहाबेग में वार्षिक परीक्षाफल एंड पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। मेधावी विद्यार्थियों को शील्ड और सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया।
सेमरियावा ब्लाक क्षेत्र के अल हुदा पब्लिक स्कूल चैनपुर मूड़ाडिहाबेग में वार्षिक परीक्षाफल एंड पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद अहमद ने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करें, कड़ी मेहनत, दृढ़ता, और लगातार सीखते रहने की आदत विकसित करें। सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन, और असफलताओं से सीख लेकर आगे बढ़ना सफलता के प्रमुख सूत्र हैं। अपने जीवन के लिए छोटे और बड़े, स्पष्ट लक्ष्य तय करें। पता होना चाहिए कि आपको कहाँ पहुँचना है। लगातार मेहनत करें और असफलताओं से निराश न हों, बल्कि उन्हें सीखने के अनुभव के रूप में लें। नई चीज़ें सीखने की आदत डालें और अपने ज्ञान को लगातार बढ़ाते रहें।
उन्होंने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के अनुसार सफलता के 4 मुख्य मंत्र स्पष्ट लक्ष्य, ज्ञानार्जन, कड़ी मेहनत और दृढ़ता/चुनौतियों को हराना है। ये मंत्र करियर और जीवन में ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते हैं।
समारोह की अध्यक्षता नेशनल इंटर कॉलेज मूड़ाडिहा बेग के सेवानिवृत्त प्रवक्ता मौलाना अतीकुर्रहमान असर नदवी और संचालन इंजीनियर आतिफ अहद ने किये।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। समारोह के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को शील्ड और सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर शब्बीर अहमद, वसीम अहमद, प्रिंसिपल सतीश कुमार, वसीम अहमद, डॉ. मुनाज़िर बारी, मौलाना फैयाज नदवी, इंजीनियर आतिफ अहद, मिन्हाज अहमद, रमेश चन्द्र, प्रमोद कुमार, सुफियान अहमद, अब्दुल कादिर, मतलूबुर्रहमान, मुहम्मद असद, राकेश कुमार यादव, फुजैल अहमद सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

No Previous Comments found.