सर सैयद मिशन पब्लिक स्कूल बजहरा में वार्षिकोत्सव समारोह का किया गया आयोजन

संतकबीरनगर : बुद्धवार को विकास खण्ड सेमरियावा के सर सैयद मिशन पब्लिक स्कूल बजहरा में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। 

   सेमरियावा ब्लाक के सर सैयद मिशन पब्लिक स्कूल बजहरा में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने कहा कि शिक्षा से देश व समाज का भला होगा। जीवन में सफलता पाने के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करें, कड़ी मेहनत, दृढ़ता, और लगातार सीखते रहने की आदत विकसित करें। सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन, और असफलताओं से सीख लेकर आगे बढ़ना सफलता के प्रमुख सूत्र हैं। अपने जीवन के लिए छोटे और बड़े, स्पष्ट लक्ष्य तय करें। पता होना चाहिए कि आपको कहाँ पहुँचना है। लगातार मेहनत करें और असफलताओं से निराश न हों, बल्कि उन्हें सीखने के अनुभव के रूप में लें। 
अपनी क्षमताओं और कमजोरियों को समझकर खुद को सुधारें।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए हर दिन की योजना बनाएं और अपनी प्राथमिकताओं को तय करें। विपरीत परिस्थितियों में भी सकारात्मक सोच बनाए रखें। विश्वास और धैर्य रखें। नई चीज़ें सीखने की आदत डालें और अपने ज्ञान को लगातार बढ़ाते रहें।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
इस मौके पर प्रबंधक डॉ. अबू साद अहमद, प्रधानाचार्य डॉ. फ़ारूक़ आलम, इरशाद अहमद सिद्दीकी प्रधान, मु. परवेज़ अख्तर, मो. इब्राहिम सिद्दीकी, एजाज अहमद, हाफ़िज़ अफ़ज़ाल अहमद, मो. उमर आलम, आरफा अंजुम, निशा कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, अर्जुन प्रजापति, जितेंद्र कुमार, मो. शाहिद, वीरेंद्र कुमार, शमसुद्दीन, साकिर अली, शगुफ्ता, आसमा खातून, ज़ेबा खातून, सलोनी कुमारी, मंज़ूर डावर सिद्दीकी, फरहान अहमद, किशन कुमार, अकबाल अहमद अलीग सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.