विश्व क्षय रोग दिवस पर जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने 100 ग्राम प्रधानों को किया सम्मानित
संतकबीरनगर : विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के 100 ग्राम प्रधानों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने सभी सम्मानित जनों को महात्मा गांधी की प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनके योगदान की सराहना की। साथ ही 10 क्षय रोगियों को
पोषण डलिया वितरित कर उन्हें गोद लिया गया, जिससे उनके उपचार में सहयोग मिल सके।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर से निःक्षय वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बलिराम यादव ने टीबी मुक्त गांवों के प्रधानों, स्वास्थ्य कर्मियों और निःक्षय मित्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपने-अपने क्षेत्रों को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया और जरूरतमंदों को पोषण पोटली उपलब्ध कराने वाली संस्थाओं की सराहना की। इरशाद अहमद, सिद्दीकी इनामुल हक कुरैशी,अफजल अहमद मोहम्मद,शाहिद।
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

No Previous Comments found.