पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए धोखे से माल हड़पने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

संतकबीरनगर - पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद  अमित कुमार* के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना बेलहरकला  अनिल कुमार* के नेतृत्व में गठित टीम  द्वारा कार्यवाही करते हुए धोखे से माल हड़पने की घटना में संलिप्त 01 अभियुक्त आकाश त्रिपाठी पुत्र योगेन्द्र उर्फ जोगेन्दर त्रिपाठी निवासी नेवास थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर को वहदग्राम जसवल से 12 बोरी चोकर,चुन्नी 03 बोरा, खण्डा दाल 12 बोरा,दर्रा 02 बोरा,01 अदद मोबाईल फोन व बिक्री के 6,850रु0 के साथ गिरफ्तार किया गया। थाना बेलहरकला पर  राजेश कुमार गुप्ता पुत्र सितई गुप्ता निवासी डीघा थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनाँक 25.03.2026 को सुबह 08 बजे फोन आया और फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम अनुज सिंह बताते हुए कहा कि आप अपनी गाड़ी से चोकर व खण्डा भेज दीजिए मैं माल प्राप्त होने पर आपको नगद में भुगतान कर दूंगा । मैने विश्वास करके 69 बोरी चोकर व खण्डा भेज दिया, जब मेरी गाड़ी बखिरा पहुंची तो उसने ड्राईवर को फोन कर कहा कि मेरा गोदाम जंगल बेलहर में है, वहीं पर गाड़ी लेकर जाओ, तुमको जिसका मकान है वह व्यक्ति रोड पर मिलेगा और रुकने का इशारा करेगा । जब मेरा ड्राईवर गाड़ी लेकर जंगल बेलहर पहुंचा तो वहां पर एक व्यक्ति ने हाथ देकर रोका और कहा कि मेरा ही मकान किराए पर लिया है अनुज सिंह ने, ड्राईवर नें मकान मालिक और अनुज के कहने पर उस मकान में माल उतार दिया । उसके बाद अनुज ने ड्राईवर को फोन कर कहा कि तुम बखिरा आओ तुम्हें पेमेंट देता हूँ । ड्राईवर बखिरा पहुंचकर जब उसको फोन करता है तो वह बोलता है अभी मैं बैंक से पैसा निकाल रहा हूँ । लगभग 1 घंटे बाद जब ड्राईवर फिर फोन करता है तो उसका मोबाइल बंद बताता है । फिर मैंने अपने ड्राईवर को बोला का जाओ माल जहाँ उतारे हो फिर से लाद कर आओ । जब ड्राईवर जंगल बेलहर उस मकान पर पहुंचता है तो मकान मालिक बताता है कि अनुज ने उन्हें फोन किया था कि मैं एक पिकअप भेज रहा हूँ उसमें सारा माल लदवा देना, तो मैने पिकप पर सारा माल लडवा कर भेज दिया और बोला यहां पर कोई माल नहीं है, इस तरह धोखाध़ड़ी करते हुए मेरा पूरा माल हड़प लिया है । उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 70/2026 धारा 319(2), 318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया ।  गिरफ्तार किये गये अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो बताया कि दिनांक 25.03.2026 को चन्दन पशु आहार डीघा निकट सोनी होटल खलीलाबाद संतकबीरनगर के मालिक श्री राजेश कुमार गुप्ता पुत्र सितई गुप्ता को फोन कर पशु आहार चोकर, चुन्नी ,दर्रा, खण्डा दाल कुल मूल्य 83,305 रुपये को डिलीवर करने हेतु बताया तो दुकान के मालिक ने दिनांक 25.03.2026 को पिकप UP53LT2936 से मेरे द्वारा बताये गये मेरे किराये के रुम जंगल बेलहर पर भेजवाया गया था जिसे चालक के माध्यम से उसमें उतरवा कर रखवाया तथा पैसा लेने के लिए बखिरा बुला लिया। जंगल बेलहर में किराये के दुकान में उतरवाये गए पशु आहार, चोकर आदि को भाड़े पर दूसरी गाड़ी भेज कर जसवल थाना बखिरा मंगवा लिया तथा जिसमें काफी बोरो को मैने बेच दिया तथा उसमें से कुल 29 बोरा शेष बचा है । बेचे गये चोकर आदि का रुपया 6,850 मेरे पास बचा है। 
 
पूछताछ में ज्ञात हुआ कि फोन करने वाले का नाम अनुज सिंह न होकर के आकाश त्रिपाठी पुत्र योगेन्दर उर्फ जोगेन्दर त्रिपाठी निवासी नेवास थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर पाया गया । उसने अपना झूठा नाम अनुज सिंह बताया था। गिरफ्तार अभियुक्त की पशु आहार और चोकर की दुकान बौरब्यास थाना बखिरा में है।
 
रिपोर्टर - मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.