संतकबीरनगर में सपा नेता रोहित पांडेय का ऐतिहासिक स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह टेमा से खलीलाबाद तक स्वागत का सिलसिला, हजारों समर्थकों ने किया अभिनंदन
संतकबीरनगर : में समाजवादी पार्टी के नेता रोहित पांडेय के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जनपद की सीमा टेमा से लेकर खलीलाबाद स्थित हीरालाल डिग्री कॉलेज तक जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया। हजारों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार अभिनंदन करते हुए पूरे क्षेत्र को उत्सव में बदल दिया। जिला कार्यालय पर भव्य कार्यक्रम, नेताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत जैसे ही रोहित पांडेय का काफिला समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचा, वहां जिला अध्यक्ष अब्दुल कलाम के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर रहा। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष रामवृक्ष यादव, सुरेंद्र यादव, विनोद यादव, नित्यानंद यादव, गौहर अली खान मोहम्मद अहमद, जाहिद अली भोला चौधरी जयंती यादव अंकिता बाबी जिला पंचायत सदस्य इसहाक अंसारी अरमान मंसूरी महेंद्र यादव श्याम जी यादव प्रधान अशोक यादव शारिक सिद्दीकी अजीम खान नित्यानंद यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रोहित पांडेय बोले—2027 में बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार
मीडिया से बातचीत में रोहित पांडेय ने कहा कि उन्होंने 5 मार्च को अखिलेश यादव की विचारधारा से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली थी। अपने गृह जनपद में मिले अपार प्रेम से अभिभूत पांडेय ने विश्वास जताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी। उन्होंने भव्य स्वागत के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार भी व्यक्त किया।,
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

No Previous Comments found.