पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा महिला थाना का किया गया वार्षिक निरीक्षण
संतकबीरनगर - पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा महिला थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया । महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान थाने की साफ सफाई, बैरक की साफ सफाई व गंदे शौचालयों पर कड़ी नराजगी व्यक्त की गयी तथा साफ सफाई के निर्देश दिए गए साथ ही थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, मिशन शक्ति केन्द्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क के अभिलेखों एवं अभिलेखागार का गहन निरीक्षण किया गया। मिशन शक्ति केन्द्र व महिला हेल्प डेस्क पर महिला सम्बन्धी विवादों का जायजा लिया गया, साथ ही थाने पर आने वाली महिला फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका तत्काल निस्तारण करते हुए महिला कर्मियों को क्षेत्र में जाकर महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए आदेशित किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने FIR रजिस्टर, विवेचना से संबंधित अभिलेख, मालखाना रजिस्टर एवं लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए विवेचनाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल अपराधों से संबंधित मामलों में विशेष संवेदनशीलता एवं निर्धारित SOP का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाना पर नियुक्त अधि0/कर्मचारीगण से शस्त्रों के रखरखाव व परिचालन सम्बन्धी अभ्यास कराया गया। महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों को जनता से संवाद कर जनता के प्रति शालीन व्यवहार, त्वरित कार्यवाही तथा निष्पक्ष पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार*, महिला थानाध्यक्ष श्रीमती पूनम मौर्या, पुलिस अधीक्षक पीआरओ पी0 के0 गुप्ता सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - मोहम्मद नईम


No Previous Comments found.