संत कबीर नगर नगर पंचायतबखिरा के मंगल बाजार की बेटी ने बढ़ाया जिले का मान

बखिरा, संत कबीर नगर :  पीसीएस परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित होते ही बखिरा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। नगर पंचायत बखिरा के मंगल बाजार निवासी साध्वी गुप्ता ने अपने पहले ही प्रयास में पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर असिस्टेंट कमिश्नर (जीएसटी) पद हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। हर कोई इस होनहार बेटी को बधाई दे रहा है।साध्वी गुप्ता, डॉ. विजय गुप्ता की पुत्री हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा लखनऊ में हुई। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2016 में मेरठ से बीटेक की डिग्री प्राप्त की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके आधार पर उन्हें कोल इंडिया लिमिटेड में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर नौकरी मिली।हालांकि, साध्वी का लक्ष्य इससे कहीं बड़ा था। उन्होंने नौकरी छोड़कर दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की। कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर ली।अपनी इस सफलता का श्रेय साध्वी गुप्ता ने अपनी माता सरोज गुप्ता, पिता डॉ. विजय गुप्ता, गुरुजनों और शुभचिंतकों को दिया है। अनिल कुमार बरनवाल मोहम्मद रउफ गंगाराम बरनवाल हनी गुप्ता अशोक कुमार गुप्ता कन्हैयालाल अकबाल खान हरेंद्र,प्रसाद आदि लोग

रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.