जनपद न्यायाधीश,डीएम व एसपी द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया गया निरीक्षण।

संत कबीर नगर - जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह, जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा संयुक्त रुप से जिला कारागार संत कबीर नगर का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुनील कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना त्यागी, सिविल जज (जू0डि0) भारती तयाल व जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह उपस्थित रहे। अधिकारीगण द्वारा निरीक्षण के दौरान हास्पिटल, बैरक, मेस, जेल परिसर आदि का सघन निरीक्षण किया गया। मा0 जिला जज, डीएम व एसपी द्वारा कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं/सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। 

निरीक्षण के दौरान अधिकारीगण ने उपस्थित सभी कारागार कर्मियों को निर्देशित किया कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाये, समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण/सही तरीके से करें। जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को निर्देशित किया गया। भोजन आदि की गुणवत्ता ठीक पाई गई। निरीक्षण के दौरान मा0 जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा शिव नाडर फाउन्डेशन के सौजन्य से प्राथमिक शिक्षा हेतु बंदियों के लिये नये बैच का शुभारम्भ किया गया तथा पूर्व मे शिक्षित बंदियों के मध्य फाउन्डेशन द्वारा निर्गत प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। फूड सेफ्टी डिपार्टमेन्ट द्वारा प्रशिक्षित बंदियों को फास्टैक प्रमाण-पत्र वितरण किया गया।  निरीक्षण के दौरान कारागार के सभी अधिकारी/ड्यूटीरत कर्मचारी उपस्थित रहे, किसी भी बंदी द्वारा किसी भी प्रकार की शिकायत नही की गयी।

रिपोर्टर - मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.