संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान जो 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 से प्रारम्भ हो रहा
संत कबीर नगर : संचारी रोग नियन्त्रण अभियान एवं दस्तक अभियान जो 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 से प्रारम्भ हो रहा है, जिसका उद्घाटन मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव जी द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना किया गया। माननीय अध्यक्ष जी ने वहाँ उपस्थित अधिकारीयों / कर्मचारियों को संचारी रोग से संबन्धित रोगो से बचाव हेतु एवं साफ-सफाई के लिये शपथ दिलायी एवं कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाये जाने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० रामानुज कनौजिया, डा०सोहन गुप्ता उप मुख्य चिकित्साधिकारी वेक्टर बार्न डिजीज, डा० महेन्द्र प्रसाद अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० वी०के० सोनी, जिला मलेरिया अधिकारी, राकेश कुमार, वेंक्टेश्वर पाठक, यूनिसेफ प्रतिनिधि श्री रितेश सिंह, ए०ई०एस०/ जे०३० टेक्निकल० असिस्टेन्ट एवं समस्त व०मलेरिया निरीक्षक / मलेरिया निरीक्षक तथा समस्त सहयोगी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहें।
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम


No Previous Comments found.