चोरी की 11 मोबाइल (अनुमानित कीमत 02 लाख रुपये लगभग) व 02 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद
संतकबीरनगर : पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद संतकबीरनगर मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा आज दिनांक 03.04.2026 को अभियुक्तगण नाम पता 01. रामप्रवेश राजभर पुत्र सीताराम निवासी बालूशासन थाना कोतवाली खलीलाबाद को बड़गो से अजगइवा घाट के तरफ जाने वाली रोड के पास से 02. छोटू राजभर उर्फ मामा पुत्र स्व0 राधेश्याम निवासी ग्राम बनौली थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर को ग्राम पटखौली के पास RTO आफिस से गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 233/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम रामप्रवेश राजभर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 234/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम छोटू राजभर उर्फ मामा के विरुद्ध पंजीकृत किया गया ।
मोबाइल चोरी की घटना- दिनांक 01.04.2026 को वादी इकरार खान पुत्र अनवर खान निवासी ईट भट्ठा स्थल ग्राम दशहरा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर स्थायी पता आलमपुर रानी, बरला जनपद अलीगढ़ के द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि हम जैन ईट भट्ठा रसहरा (दशहरा) में मजदूरी का काम करते है और हमारे साथ कई लोग काम करते है, दिनांक 28.03.2026 की रात में खिड़की तोड़कर अज्ञात चोर द्वारा हम 04 लोगो का मोबाइल चुरा ले गये । उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 224/2026 धारा 305(a),331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
रामप्रवेश राजभर पुत्र सीताराम निवासी बालूशासन थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर । (01 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा)
छोटू राजभर उर्फ मामा पुत्र स्व0 राधेश्याम निवासी ग्राम बनौली थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर । (01 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा)
बरामदगी का विवरणः-
कुल 02 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा ।
11 अदद मोबाइल बरामद चोरी का ।
पूछताछ विवरणः-
गिरफ्तार अभियुक्तगणों ने स्वीकार किया कि हम दोनो रात के समय गांवों और चौराहों पर सो रहे लोगों के मोबाइल चोरी करते है । चोरी के मोबाइल और अवैध गांजा बेचकर वे अपना जीविकोपार्जन करते है । गिरफ्तार अभियुक्तगणो के पास गांजा रखने व बेचना का वैध कागजात मांगा गया तो बताये कि मेरे पास कोई वैध कागजात नही है । हम लोगो के पास से जो मोबाइल बरामद हुआ उसमे से 04 मोबाइल जैन ईट भट्ठा रसहरा (दशहरा) से चोरी किये थे, बाकी मोबाइल भिन्न भिन्न स्थानों से चोरी किया गया था ।
गिरफ्तार करने वाले अधिकारी / कर्मचारीगणः-
प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे, उ0नि0विनोद कुमार यादव, उ0नि0 अश्वनी कुमार तिवारी, उ0नि0 अशोक कुमार दूबे, का0 राकेश कुमार गौड़, का0 उमेश कुमार ।
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

No Previous Comments found.