सार्वजनिक मार्ग के निर्माण में दबंगों का विरोध, पीड़ित ने जिलाधिकारी,व,एसपी से लगाई गुहार संपूर्ण समाधान दिवस मेहदावल तहसील
संत कबीर नगर : नगर पंचायत मेंहदावल के गगनई राव मोहल्ले में सार्वजनिक मार्ग के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। स्थानीय निवासी प्रेमनरायण सिंह ने आरोप लगाया है कि कुछ दबंग लोग मार्ग निर्माण में लगातार बाधा उत्पन्न कर रहे हैं और उन्हें जान-माल की धमकी दे रहे हैं।पीड़ित के अनुसार, उक्त मार्ग से करीब 20 परिवार वर्षों से आवागमन करते आ रहे हैं और यह पूर्वजों के समय से तय सार्वजनिक रास्ता है।वर्तमान में नगर पंचायत द्वारा मार्ग की मरम्मत कराई जा रही है, लेकिन कुछ लोग इसे पूरा नहीं होने दे रहे हैं।प्रेमनरायण सिंह ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने 24 मार्च 2026 को उपजिलाधिकारी मेंहदावल को भी प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि 4 अप्रैल की रात जब वह अनाज लेकर घर जा रहे थे, तभी विपक्षीगणों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा और भाला लेकर रास्ता रोक दिया, जिससे उन्हें वापस लौटना पड़ा।घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, लेकिन मौके पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मार्ग निर्माण पूरा कराने की मांग की है।
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

No Previous Comments found.