डीएम द्वारा गूगल मीट के माध्यम से जनपद में फार्मर रजिस्ट्री अभियान की प्रगति की नियमित तौर पर की जा रही समीक्षा
संत कबीर नगर : अप्रैल से 15 अप्रैल तक गांववार विशेष कैंप आयोजित कर छूटे हुए किसानों का फार्मर रजिस्ट्री कराई जा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराया जाना अनिवार्य किया जा रहा है जिसमें आगे जमीन से संबंधित अभिलेख की आवश्यकता वाले सभी सरकारी योजनाएं जैसे उर्वरक वितरण, बीज वितरण, किसान क्रेडिट कार्ड, धान गेहूं की बिक्री, कृषक दुर्घटना इत्यादि योजनाओं में फॉर्मर रजिस्ट्री अनिवार्य की जा रही है।
जिलाधिकारी द्वारा फार्मर रजिस्ट्री अभियान की समीक्षा प्रत्येक दिवस रात्रि 09:00 बजे गूगल मीट के माध्यम से अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, उप कृषि निदेशक, खंड विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी के साथ योजना की समीक्षा की जा रही है।
जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा के दौरान उप कृषि निदेशक ने बताया कि जनपद में अब तक 216863 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पात्र किसानों के सापेक्ष 152054 किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री किया जा चुका है। सभी प्रकार के कुल 178197 किसानों की फॉर्म रजिस्ट्री हो चुकी है। अभियान में 64809 अवशेष किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री कराया जाना है कल दिनांक 7 अप्रैल को कुल 2346 किसानों का फॉर्म रजिस्ट्री कराया गया।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि अभियान में नामित सभी लेखपाल, कृषि कार्मिक, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, गांव स्तर पर प्रधान, कोटेदार, पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य इत्यादि के सहयोग से विशेष अभियान में उनका फॉर्मर रजिस्ट्री कराना सुनिश्चित करें। प्रतिदिन 6000 फार्मर रजिस्ट्री कराया जाना अनिवार्य है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि इस कार्य में लापरवाही करते हुए पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी। उनके द्वारा किसानों से आह्वान किया गया कि अपने खतौनी का फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से करा ले जिससे कि आगे भी उन्हें सभी प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता रहे। किसान स्वयं फॉर्म रजिस्ट्री मोबाइल ऐप से अथवा गांव स्तर पर नामित सरकारी कर्मचारी के माध्यम से अथवा जन सुविधा केंद्र के माध्यम से करा सकते हैं। इसके लिए किसान को आधार मोबाइल नंबर और खतौनी की आवश्यकता है।
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम


No Previous Comments found.