स्कूली वाहनों की जांच का एक विशेष चैकिंग अभियान 01 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलाया जा रहा

संत कबीर नगर : सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रियंवदा सिंह द्वारा स्कूली बच्चों का सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग के द्वारा स्कूली वाहनों की जांच का एक विशेष चैकिंग अभियान 01 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलाया जा रहा है। इस अभियान की समीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मॉनिटरिंग पोर्टल UPISVMP निर्मित गया है तथा सभी स्कूलों को इस पोर्टल पर ऑनबोर्ड किए जाने के उपरांत उनका निरीक्षण भी किया जा रहा है।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रियंवदा सिंह द्वारा संत कबीर नगर के नगरीय क्षेत्र स्थित राज ग्लोबल तथा ब्लोमिंग बर्ड स्कूल आदि का भ्रमण किया गया तथा स्कूल वाहनों का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान स्कूली वाहनों में सुरक्षा उपकरणों लगे होने की जांच भी की गई। सभी स्कूली वाहनों में सीसीटीवी, जीपीएस, अग्निशमन यंत्र, स्पीड गवर्नर, फर्स्ट एड बॉक्स,आपातकालीन निकास द्वार, स्कूल का नाम, परिवहन विभाग का हेल्पलाइन नंबर, रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप आदि सुरक्षा उपकरणों का होना अनिवार्य है। जिन वाहनों में उपरोक्त कमियां पाई गई, उनके सुधार के लिए स्कूल प्रबंधन को अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त स्कूल वाहन चालकों के साथ वार्ता भी की गई तथा उन्हें सावधानी से वाहन चलाने तथा बच्चों को घर से लेकर वापस सुरक्षित पहुंचाने के संबंध में जागरूक भी किया गया।  
उन्होंने समस्त स्कूली वाहन संचालकों से अपेक्षा की जाती है कि वह अपने सभी स्कूली वाहनों को पोर्टल पर ऑनबोर्ड करा लें, तथा यदि सुरक्षा उपायों में कोई कमी हो, तो उसे तत्काल पूर्ण करा लें ताकि निरीक्षण के समय कोई समस्या उत्पन्न ना हो।
निरीक्षण के दौरान हिमांशु मणि त्रिपाठी , कनिष्ठ सहायक भी उपलब्ध रहे।

रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.