डीआईजी बस्ती द्वारा 'मिशन शक्ति अभियान 5.0(द्वितीय चरण)’के तहत स्कूल के छात्र/छात्राओ को साइबर अपराध एवं महिला सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक
संतकबीरनगर : पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी* द्वारा 'मिशन शक्ति' -फेज-5.0 (द्वितीय चरण)अभियान के अंतर्गत श्रीमती शंकर देई बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज धनघटा संतकबीरनगर में आयोजित एक वृहद जागरूकता कार्यक्रम मे प्रतिभाग किया गया । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों से सभी को अवगत कराना और आत्मरक्षा एवं कानूनी अधिकारों के प्रति महिलाओं को सशक्त बनाना है | महोदय द्वारा संबोधित करते हुए सभी महिलाओं व बालिकाओ को उनके अधिकारो तथा साइबर अपराध के प्रति जागरूक कर बताया गया कि प्रत्येक थाने पर महिलाओं, बालिकाओं की समस्याओं को सुनने व उसके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु मिशन शक्ति केंद्र की स्थापना की गयी है। डिजिटल युग में तकनीक के लाभ के साथ-साथ चुनौतियां भी बढ़ी हैं। छात्र / छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया हैकिंग, और फिशिंग जैसे साइबर अपराधो के बारे मे जानकारी देते हुये सावधान रहने की सलाह दी । छात्राओं को इंटरनेट पर अनजान लिंक पर क्लिक न करने, अपने सोशल मीडिया अकाउंट को प्राइवेट रखने और किसी भी व्यक्ति को अपनी व्यक्तिगत जानकारी या OTP साझा न करने, आपातकालीन स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने हेतु सरकार द्वारा जारी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों-1930,1090,112,1076,1098,108/102 आदि के बारे में विस्तार से बताया गया । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती सुशील कुमार सिंह*, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र*, प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा दिलीप सिंह*, कॉलेज प्रबंधन के पदाधिकारी, और भारी संख्या में छात्र/छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे ।
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम


No Previous Comments found.