जनपद के समस्त विद्यालय संचालक को निर्देश, अपने स्कूली वाहनों को ऑनलाइन करना करें सुनिश्चित

संत कबीर नगर : सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रियंवदा सिंह ने बताया है कि विद्यालयी वाहनों की सुरक्षा, निगरानी एवं वैधानिक अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु *परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा UP-ISVMP पोर्टल विकसित किया गया है। यह पोर्टल दिनांक 01 अप्रैल 2026 से लाइव हो गया है। इस पोर्टल पर विद्यालयों द्वारा संचालित वाहनों का पंजीकरण किया जा रहा है। 

इसी क्रम में आज उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) अयोध्या राजकुमार सिंह द्वारा नवल्स नेशनल एकेडमी खलीलाबाद एवं सूर्या इण्टरनेशनल एकेडमी खलीलाबाद में स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया गया एवं विद्यालय संचालक को निर्देशित किया गया कि वाहनों को ऑनलाइन करना सुनिश्चित करें। 
निरीक्षण के समय सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) बस्ती सुरेश कुमार एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रियंवदा सिंह एवं अन्य स्टॉफ आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.