मेधावियों को मिला मेहनत का परिणाम, खिल उठे अभिभावकों संग बच्चों के चेहरे
संत कबीर नगर : सीबीएसई, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पांडेय पब्लिक स्कूल द्वारा आज विद्यालय परिसर में वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती कोकिला देवी, श्री परमात्मा प्रसाद पाण्डेय एवं कौशिल्या देवी रही जिनके कर कमलों द्वारा किया कार्यक्रम की शुरूआत की गई। वार्षिक परीक्षाफल वितरण के पूर्व कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 11वीं तक के बच्चों द्वारा गणेश वंदना, वेलकम सॉन्ग, शरारा सॉन्ग, बेटियां और मिक्स सॉन्ग पर शानदार प्रस्तुति दी गई।
तदोपरांत कक्षा नर्सरी से 11वी तक के टॉपर्स को विभिन्न पुरस्कारों क्रमशः साइकिल, घड़ी, खिलौने आदि सामानों से पुरस्कृत किया गया।
कक्षा नर्सरी से 11वीं तक के टॉपर्स क्रमशः सात्विक, शिवांशु, आराध्या श्रीवास्तव, सलोनी चौरसिया, आराध्या यादव, आरोही, शिवांश यादव, साक्षी वरुण, अंश चौधरी, कौशल तिवारी, रागिनी कुमारी आदि सैकड़ों मेधावियों को पुरस्कृत किया गया।
प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमने ग्रामीणांचल में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा की अलख प्रत्येक घर में जगाने का संकल्प लिया है, इसी उद्देश्य के तहत नए बच्चों का एडमिशन मुफ्त और तीन महीने की फीस माफ़ की है।
प्रबंध निदेशिका श्रीमती हर्षिता पांडेय ने कहा कि संस्कार परक शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देना ही हमारा एकमात्र उद्देश्य है। हम बच्चों में कंपटीशन की भावना का विकास करते हैं। हमारे सैकड़ों बच्चे नवोदय, सैनिक स्कूल, इंजीनियर, डॉक्टर आदि क्षेत्रों में अग्रसर हैं।
प्रधानाचार्य आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि सीबीएसई अब नई शिक्षा पद्धति के तहत मातृभाषा और संस्कृति को बढ़ावा दे रही है। उसी पद्धति के तहत हमारा विद्यालय शिक्षा के नए आयाम की तरफ अग्रसर है।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से परमात्मा प्रसाद पाण्डेय, कोकिला देवी, कौशिल्या देवी, डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय, श्रीमती हर्षिता पांडेय, विजय पांडेय, आलोक पाण्डेय, समय देव, आलोक श्रीवास्तव, उत्कर्ष राय, अंकिता श्रीवास्तव, मोहन जी, सूरज कुमार, रामाज्ञा यादव, अभिनव रंजन, बृजेंद्र कुमार, नागेंद्र कुमार, योगेंद्र यादव, सौम्या, विनीता, मुस्कान पांडेय, मुस्कान गुप्ता, मुस्कान मद्धेशिया, निक्की गुप्ता, श्वेता तिवारी आदि शिक्षकगण तथा सैंकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम


No Previous Comments found.