एक युग का अंत, 92 साल की उम्र में सिंगर आशा भोंसले का निधन।

संत कबीर नगर :  फिल्म जगत की अनोठी धरोहर थी आशा ताई, उनकी अनुपस्थिति एक अपूर्णीय क्षति - डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय, पूर्व विधायक प्र० खलीलाबाद - संत कबीर नगर !! कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, असम प्रभारी, पूर्व विधायक प्रत्याशी खलीलाबाद एवं मैनेजिंग डायरेक्टर के०एस० पांडेय पब्लिक एकेडमी डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय ने फिल्म जगत की अनोखी धरोहर एवं विश्व जगत में संगीत से अपनी अमिट छाप छोड़ने वाली आशा भोंसले के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आशा ताई के गानों को हम लोग बचपन से सुनते आए हैं। उनके सदाबहार नगमों जैसे दम्मा रो दम, चुरा लिया है तुमने जो दिल को, पिया तूं अब तो आजा, इन आंखों की मस्ती, सावन आया रे आदि बेहद यादगार गाने रहे। उन्होंने कई भाषाओं में कुल 12000 से अधिक गीत गए हैं। उनका जाना हम सबको असहज कर देता है। वह पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार और ग्रैमी अवार्ड पाने वाली फिल्म जगत की पहली सिंगर थी। अब उनके जैसा सिंगर मिलना बेहद कठिन है, हम सब उनके निधन पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। भारतीय सिनेमा में उनका योगदान बहुत बड़ा एवं अहम रहा है, उनको पूरा विश्व सदा याद करेगा।

रिपोर्टर :  मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.