समानता के अधिकारों के सच्चे प्रणेता हैं डॉ अंबेडकर- श्रीमती हर्षिता पाण्डेय, प्रबंध निर्देशिका
हरिहरपुर : संत कबीर नगर नगर पंचायत हरिहरपुर में स्थित सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पाण्डेय पब्लिक एकेडमी परिसर में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत संविधान प्रणेता, संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी के प्रतिमा के समक्ष संरक्षक मेजर भागी प्रसाद शर्मा जी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तदोपरांत प्रबंधक अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निर्देशिका श्रीमती हर्षिता पाण्डेय जी के द्वारा माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के संस्थापक पंडित परमात्मा प्रसाद पाण्डेय जी मौजूद रहें, मुख्य अतिथि का स्वागत प्रबंधक महोदय के द्वारा बुके प्रदान करके किया गया।
अम्बेडकर जयंती के अवसर पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों के द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, देश भक्ति गीत और संविधान के अधिकारों पर कक्षा 6 से 12वीं तक के बच्चों द्वारा वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर कार्यक्रम को मुहूर्त रूप दिया गया कार्यक्रम को देखकर सभी बेहद प्रफुल्लित एवं हर्षित दिखे।
इस कार्यक्रम के बीच बीच में सभी वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखें।सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक कुमार श्रीवास्तव ने सभी का परिचय करवाया एवं अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय प्रत्येक कक्षा में अपने पाठ्यक्रम में बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर के एक पाठ को अवश्य रखा हुआ है ताकि बच्चे उनके विचारों को समझ सकें और उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने की प्रेरणा प्राप्त करें।
विद्यालय के प्रबंधक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय ने डॉ० भीमराव अंबेडकर के विचारों पर प्रकाश डालते हुए समानता का अधिकार, समाज को एकजुट रहने तथा समान शिक्षा पद्धति पर चलने की प्रेरणा की और कहा कि हमारा विद्यालय सबको समान शिक्षा और सम्मान देता रहा है, अतः बच्चों में संस्कारपरक शिक्षा देना ही हमारा उद्देश्य है।
मुख्य अतिथि एवं संस्था के संस्थापक पंडित परमात्मा प्रसाद पाण्डेय जी ने बच्चों के कार्यक्रम को देखकर हर्षित एवं प्रफुल्लित नजर आए, उन्होंने कहा कि हमारे विद्यालय के छात्र आगे चलकर राष्ट्र के निर्माण में अमूल्य योगदान देंगे, हमने न कभी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से समझौता किया है और न ही आगे करेंगे।
संस्था के अध्यक्ष एवं आज के कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मेजर भागी प्रसाद शर्मा जी ने कहा कि यह विद्यालय प्रबंध निर्देशिका श्रीमती हर्षिता पाण्डेय के कुशल निर्देशन में आगे बढ़ रहा है, वो बाबा साहब के विचारों को आत्मसार कर रही है तथा बिना थके, बिना रुके बच्चों के साथ मेहनत करती है जिसका परिणाम है कि आज विद्यालय पूर्वांचल में अलग पहचान बना रहा है।
प्रबंध निर्देशिका श्रीमती हर्षिता पाण्डेय ने अपने श्रेष्ठतम सम्बोधन में कहा कि जिस प्रकार बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर ने संविधान का निर्माण किया है, उसी प्रकार हमारे शिक्षक भी राष्ट्र निर्माण में उनके पदचिह्नों पर चलने की छात्र छात्राओं को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।
अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समापन की घोषणा वरिष्ठ अध्यापक रामाज्ञा यादव उर्फ मुन्ना सर के द्वारा की गई।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्कर्ष राय, राहुल राय, अंकिता श्रीवास्तव, सविता श्रीवास्तव, योगेंद्र यादव, विनीता कुमारी, मुस्कान मद्धेशिया, नागेन्द्र यादव, सूरज कुमार, डी०फार्मा० विभाग के प्रभारी श्री मोहन कुमार, मुस्कान पांडेय, श्वेता तिवारी, विजेंद्र कुमार, आरिफ खान एवं पुनीता पाण्डेय आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहें।
कार्यक्रम को सफल बनाने में केयर टेकर माया शर्मा, नेहा कुमारी, रीना, सुकन्या, दीपक कुमार, बबीता, अनीता, सोनू, राम अवध चौधरी, संतोष कुमार एवं रिजवान आदि का अमूल्य योगदान रहा।
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

No Previous Comments found.