ब्लूमिंग बड्स स्कूल की छात्रा ने हाइस्कूल सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 98प्रतिशत अंक लाकर महाविष नूर ने किया जिला टॉप....
संतकबीर नगर : आपको बता दें कि संत कबीर नगर जिले में आज सीबीएसई हाइस्कूल बोर्ड परीक्षा वर्ष 2025_26 का परिणाम आया है जिसमें ब्लूमिंग बड्स स्कूल के 493 छात्र छात्राओं ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा दिया था जिसमें सभी छात्र छात्राएं उत्तीर्ण हुए सौ प्रतिशत रिजल्ट आया , वही विद्यालय के 493 छात्र छात्राओं में 74 छात्र छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किया है जिसमें 10 छात्र छात्राओं ने 98 प्रतिशत से लेकर 94 प्रतिशत तक नंबर लाया और माता पिता के साथ छात्र छात्राओं ने विद्यालय का नाम रोशन किया है जिला टॉप करने वाली छात्राओं ने बताया कि ब्लूमिंग बड्स स्कूल की अच्छी पढ़ाई और छात्र छात्राओं की मेहनत रंग लाई जिससे जिला टॉप करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ , वही ब्लूमिंग बड्स स्कूल की प्रबंध निदेशिका पुष्पा चतुर्वेदी ने परीक्षा में उत्कृष्ट अंक लाने वाले छात्र छात्राओं को गले लगाकर सभी को आशीर्वाद दिया इस अवसर पर सर्वोच्च्य अंक पाने वाले छात्र छात्राओं में महाविष नूर ने 98 प्रतिशत अंक लाया ,आदित्य यादव ने 96 प्रतिशत ,अनम खान में 95.8 प्रतिशत ,आनंद मोहन में 95.8 प्रतिशत ,अभिनव गुप्ता ने 95.4 प्रतिशत , प्रत्यक्षा राय ने 95.4 प्रतिशत ,अंजली यादव 95.2 प्रतिशत ,शिवांगी यादव 95=.2 प्रतिशत ,अनुराग 94.8 प्रतिशत और अर्पित पटेल ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल किया । इस अवसर पर छात्र छात्राओं के साथ उनके परिजन और विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाए के साथ राजेश पांडे भी उपस्थित रहे ।
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

No Previous Comments found.