पूर्व विधायक मंत्री श्रीराम सोनकर ने माल्या अर्पण कर पुष्प अर्पित कर किए नमन्

संतकबीरनगर : विकास खंड क्षेत्र के रमवापुर सरकारी स्थित श्री राम नरेश चौधरी प्रशिक्षण संस्थान रमवापुर सरकारी में बृहस्पतिवार को एक विधानसभा संगोष्ठी कार्य क्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पूर्व विधायक मंत्री श्रीराम सोनकर की अध्यक्षता में भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती अभियान 2026 के तहत विधानसभा संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया 

इसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बुद्धिजीवियों ने भाग लिया।
संगोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं मंत्री  राम सोनकर ने की, जो कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भी थे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्ष और भारतीय संविधान के निर्माण में उनके योगदान पर विस्तृत चर्चा की।
वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता, शिक्षा और न्याय की स्थापना संभव है। उन्होंने डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में समाज कल्याण अधिकारी संतकबीरनगर  महेन्द्र कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विधालय प्रंवाधक डॉ. राम नरेश चौधरी प्रधानाचार्य राकेश कुमार चौधरी अनिल कुमार चौधरी अरविन्द कुमार चौधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचार साझा किए। 

इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया। इस दौरान प्रबंधक  राम नरेश चौधरी प्रधानाचार्य राकेश चौधरी, अनिल कुमार चौधरी, अरविंद कुमार चौधरी, विजय कुमार, चौधरी श्याम बहादुर, उर्फ सरकारी मास्टर, राम दीन चौधरी, मनीष सिंह, अर्जुन  रहमतुल्लाह, आशुतोष शुक्ला अजय कुमार वर्मा विशाल शैनी सामेन्द्र कुमार  हीरालाल चौधरी मोनू प्रसाद रामसुभग वर्मा रेनू प्रतिभा , सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। 

रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.