विधि-विधान से भगवान परशुराम जी का पूजन-अर्चन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं लोकमंगल की कामना की
संत कबीर नगर : मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर अपने निजी निवास/कार्यालय, करमा कला में भगवान श्री परशुराम जयंती का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रीहरि विष्णु के आवेशावतार, परशुधारी भगवान परशुराम का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं लोकमंगल की कामना की गई। आयोजन में स्थानीय लोगों की भी सहभागिता रही, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा।
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

No Previous Comments found.