भव्य उद्घाटन: मेहदावल में Royal Enfield का शानदार आगमन!
संत कबीर नगर : के मेहदावल क्षेत्र में आज उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला, जब यहां Royal Enfield के पहले शोरूम का भव्य उद्घाटन बड़े धूमधाम से किया गया। यह मेहदावल तहसील का पहला ऐसा शोरूम है, जिसने स्थानीय लोगों के बीच खास आकर्षण और खुशी पैदा कर दी है।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष नीतू सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया। शोरूम के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रीत पाल सिंह हैं। कार्यक्रम में जसदीप सिंह, अतुल सिंह और रामकुमार सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
रिपोर्टर : संत कबीर नगर


No Previous Comments found.