प्रतिभा सम्मान समारोह एवं वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम संपन्न
संतकबीरनगर : नगर पंचायत बखिरा के लेडुआ महुआ स्थित एम. मिस्बाहुल उलूम विद्यालय में वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत बखिरा के चेयरमैन मोहम्मद आमिर अंसारी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारण, कड़ी मेहनत, सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन और असफलताओं से सीख लेकर आगे बढ़ना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि असफलता से निराश होने के बजाय उसे सीखने का अवसर समझना चाहिए।
उन्होंने महान वैज्ञानिक A. P. J. Abdul Kalam के विचारों का उल्लेख करते हुए बताया कि सफलता के चार प्रमुख मंत्र हैं—स्पष्ट लक्ष्य, ज्ञानार्जन, कड़ी मेहनत और दृढ़ता। ये सिद्धांत जीवन और करियर में ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
इस समारोह की अध्यक्षता प्रबंधक मास्टर मेहदी हसन ने की, जबकि संचालन मुशीर अहमद द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजक एवं प्रधानाचार्य मास्टर मुजफ्फर हुसैन रहे।
समारोह के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल, ₹1000 नगद, शील्ड, डायरी, मैडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रमुख रूप से सम्मानित विद्यार्थियों में उम्मे कुलसुम, अर्शिया, जावेद, शाहनवाज, अफीफा, नूर, अनम, फातिमा, अदनान, आफताब, ओबेदुल्ला, मोहम्मद वासिफ, शेख ताहिरा, गुलशन फातिमा, मंतशा, नसीम फातिमा, नुसरत फातिम,,
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

No Previous Comments found.