“बेलहर कला नगर पंचायत का ‘विकास’ — एक अनोखा नमूना

संत कबीर नगर : संत कबीर नगर के बेलहर कला में विकास कार्यों का एक ऐसा उदाहरण देखने को मिला है, जिसे शायद “आठवां अजूबा” कहा जा सकता है।

यहाँ नाली का निर्माण तो किया गया है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि उसी नाली के अंदर पानी की पाइपलाइन डाल दी गई है। क्या यही मानकों के अनुसार विकास कार्य है?

???? क्या नाली और पीने के पानी की लाइन एक साथ होना सुरक्षित है?
???? क्या इस तरह का निर्माण आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं है?

यह लापरवाही सिर्फ तकनीकी गलती नहीं, बल्कि लोगों की सेहत के साथ सीधा खतरा है।

संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सवाल है:
क्या यही “विकास” है जिसकी हमें उम्मीद करनी चाहिए?

रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.