फातिमा गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं का जलवा, नबीला अंजुम टॉपर

सालेहपुर, संतकबीरनगर :  हाईस्कूल परीक्षा 2025-26 के परिणाम में सालेहपुर स्थित हज़रते फातिमा गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। छात्राओं ने बेहतर अंक हासिल कर विद्यालय समेत क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

कॉलेज की छात्रा नबीला अंजुम ने 85.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अरविन्द कुमार 85.5 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं आर्यन राज व अदीबा खातून ने 82.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।

टॉप-10 में कैसार जहाँ (82%), उम्मे रुमान (81.6%), आकाश चंद्र (81%), नूर अफसा खातून (80.6%), तसनीमा खातून (80.6%) व मोबस्सरा खातून (80.5%) शामिल रहीं। इसके अलावा गरिमा कुमारी मौर्या, नसीमा खातून व सायमा बानो ने भी 80 प्रतिशत के आसपास अंक प्राप्त किए।

कॉलेज के प्रबंधक सैय्यद निज़ाम अशरफ़ ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन व अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।


रिपोर्टर :  मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.