वृक्षारोपण से ही तपती धरती की बुझेगी प्यास- हर्षिता पाण्डेय, प्रबंध निर्देशिका

हरिहरपुर , संतकबीरनगर :  नगर पंचायत हरिहरपुर में स्थित सीबीएसई बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध के०एस० पाण्डेय पब्लिक एकेडमी परिसर में विश्व पृथ्वी दिवस पर वृक्षारोपण एवं एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम की शुरुआत धरती मां के प्रतिमा के समक्ष संरक्षक मेजर भागी प्रसाद शर्मा जी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तदोपरांत विद्यालय के प्रबंधक अमरेंद्र भूषण पाण्डेय एवं प्रबंध निर्देशिका श्रीमती हर्षिता पाण्डेय जी के द्वारा पुष्पार्चन करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के संस्थापक पंडित परमात्मा प्रसाद पाण्डेय  मौजूद रहें।
बच्चों के बीच में प्रतिस्पर्धा एवं जागृति की भावना को बढ़ावा देने के लिए "वृक्ष का महत्व", "पर्यावरण संरक्षण", "पृथ्वी बचाए", "प्रदूषण से बचाव" आदि टॉपिक पर निबंध और वाद विवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ० अमरेंद्र भूषण पाण्डेय ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि वृक्ष हमारी पृथ्वी के अभिन्न अंग हैं, जिस प्रकार मनुष्य को जीवित रहने के लिए भोजन की आवश्यकता होती है उसी प्रकार से पृथ्वी को बचाने के लिए वृक्षों, जंगलों और बाग-बगीचों की आवश्यकता होती है, अतः बच्चों में वृक्ष के महत्व को जानना अत्यंत आवश्यक है।
मुख्य अतिथि एवं संस्था के संस्थापक पंडित परमात्मा प्रसाद पाण्डेय जी ने बच्चों की कार्यकुशलता को देखकर मंत्रमुग्ध दिखे। उन्होंने कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया और वृक्ष लगाने के लिए बच्चों को प्रेरित किया।
संस्था के संरक्षक एवं विशिष्ट अतिथि मेजर भागी प्रसाद शर्मा जी ने कहा कि प्रत्येक बच्चे के अंदर अलग-अलग प्रतिभाएं निहित हैं, उनको संवारने का कार्य विद्यालय प्रबंधन तंत्र बखूबी कर रहा है। आज विद्यालय तकनीकी शिक्षा और आधुनिक शिक्षण प्रणाली की वजह से पूर्वांचल में अलग पहचान बना रहा है, अतः हर व्यक्ति को अपनी क्षमता को पहचानते हुए जीवन में एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए।
विद्यालय की प्रबंध निर्देशिका श्रीमती हर्षिता पाण्डेय ने अपने श्रेष्ठतम सम्बोधन में कहा कि आधुनिकता की दौड़ में मनुष्य अपने मूल कर्तव्यों को भूल जा रहा है, आज हमारी धरती 45 से 50° तक के तापमान से झुलस रही है। हमे अपनी धरती को बचाने के लिए अधिक से अधिक मात्रा में पीपल, बरगद, नीम, आम इत्यादि के सदाबहार वृक्ष को अवश्य लगाना चाहिए जिससे मानव सभ्यता को बचाया जा सके
इसी क्रम में प्रधानाचार्य आलोक कुमार श्रीवास्तव ने सभी अध्यापकों को बच्चों के माता पिता के साथ साथ बच्चों को वृक्ष लगाने की प्रेरणा देने के लिए विर्देशित किया।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्कर्ष राय, राहुल राय, अंकिता श्रीवास्तव, सविता श्रीवास्तव, रामाज्ञा यादव, योगेंद्र यादव, विनीता कुमारी, मुस्कान मद्धेशिया, नागेन्द्र यादव, सूरज कुमार, डी०फार्मा० विभाग के प्रभारी श्री मोहन कुमार, मुस्कान पांडेय, श्वेता तिवारी, विजेंद्र कुमार, आरिफ खान एवं पुनीता पाण्डेय आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहें।
     कार्यक्रम को सफल बनाने में केयर टेकर माया शर्मा, नेहा कुमारी, रीना, सुकन्या, दीपक कुमार, बबीता, अनीता, सोनू, राम अवध चौधरी, संतोष कुमार एवं रिजवान आदि का अमूल्य योगदान रहा।

रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.