मौलाना आज़ाद इंटर कॉलेज, खलीलाबाद, संत कबीर नगर
संतकबीरनगर : यू० पी० बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 में मौलाना आज़ाद इंटर कॉलेज, खलीलाबाद अनीता पुत्री फूलचंद ने हाईस्कूल में 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान एवं राजन मौर्या पुत्र महेन्द्र कुमार ने इण्टरमीडिएट में 84.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शीतल प्रजापति 85 प्रतिशत, लक्ष्मी 81.3 प्रतिशत ने हाईस्कूल में विद्यालय में द्वितीय एवं तृतीय स्थान तथा नूर मोहम्मद 80.8, चांदनी 78.4 प्रतिशत ने इण्टरमीडिएट में विद्यालय में द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल में विद्यालय के 78.9 प्रतिशत छात्र/छात्रा उत्तीर्ण हुए, जिनमें से बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 89.9 प्रतिशत एवं बालको का उत्तीर्ण प्रतिशत 68.9 प्रतिशत रहा तथा इंटरमीडिएट में 79.23 प्रतिशत छात्र/छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की, जिनमें से बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतियों 84.57 प्रतिशत एवं बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 71.05 प्रतिशत रहा।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक मो० हबीब कादिर नूरी, प्रबंधक प्रतिनिधि इल्तिफातुर्रह्मान बेग उर्फ अल्लन, प्रधानाचार्य यूनुस अख्तर खान, गिरिजानंद यादव, अब्दुल मुद्दस्सिर खान, शोएब अहमद सिद्दीकी, अतिकुल्लाह खाँ, जय प्रकाश, विजय यादव, मुहीबुल्लाह खाँ, रीता द्विवेदी, मो० उमर, कमालुद्दीन, अब्दुल हक़, विवेकानंद, कलीमुल्लाह, मोईज़ अंसारी, अक़ील, क़ाज़ी साकिब, नदीम अहमद, ताहिर अंसारी, धर्मेंद्र, सदरे आलम, फुजैल अख्तर खान, रुबीना बानो आदि समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले समस्त छात्र/छात्राओं और उनके परिवार को बधाई दी है एवं छात्र/छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम


No Previous Comments found.