रिजर्व पुलिस लाइन संतकबीरनगर में 'दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का भव्य आयोजन हुआ

संत कबीर नगर : आर०टी०सी० रिजर्व पुलिस लाइन, जनपद संतकबीरनगर के प्रांगण में 'रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26' का अत्यंत गरिमामय और भव्य आयोजन संपन्न हुआ जिसमें कुल 288 रिक्रूट आरक्षी शामिल रहे | इस गौरवशाली अवसर पर रिक्रूट आरक्षियों ने अपने कठिन प्रशिक्षण के उपरांत शानदार परेड का प्रदर्शन किया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  पी0सी0 मीणा,* पुलिस महानिदेशक कारागार, उ0प्र0 लखनऊ रहे |
समारोह का मुख्य विवरण-
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे परेड कमांडर द्वारा परेड को परेड स्थल पर लाने के साथ हुआ, तत्पश्चात जिलाधिकारी संतकबीरनगर  आलोक कुमार* व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के आगमन पर उनका विधिवत अभिवादन किया गया एवं मुख्य अतिथि के आगमन के उपरांत उन्होंने परेड की सुसज्जित टोलियों का निरीक्षण किया गया एवं उनके द्वारा दी गई सलामी स्वीकार किया गया |
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश  का संबोधन एवं सजीव प्रसारण:-
समारोह के दौरान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश,  राजीव कृष्णा*के संबोधन का सजीव प्रसारण (Live Broadcast) किया गया | रिक्रूट आरक्षियों ने पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश  के संदेश को ध्यानपूर्वक सुना, जिसमें उन्होंने पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त होने का आह्वान किया |
 मुख्यमंत्री का संबोधन एवं सजीव प्रसारण:-
समारोह के दौरान माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश,  योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण (Live Broadcast) किया गया | रिक्रूट आरक्षियों ने मुख्यमंत्री जी के संदेश को ध्यानपूर्वक सुना, जिसमें उन्होंने पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त होने का आह्वान किया |
जनपद संतकबीरनगर में पुलिस अधीक्षक  संदीप कुमार मीना* के कुशल निर्देशन में कुल 288 रिक्रूट आरक्षियों को प्रशिक्षण निदेशालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बाह्य प्रशिक्षण कठोर शारीरिक, शास्त्र परीक्षा एवं प्रशिक्षण, जंगल ट्रेनिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट एवं टैक्टिक्स, अनआर्म्ड कम्बैट, यातायात नियंत्रण, अग्निशमन, मोबाइल चेक पोस्ट, स्मॉल आर्म्स के 6 शास्त्रों की फायरिंग चांदमारी बट ले जाकर सकुशल संपन्न कराया गया तथा विषय में पुलिस का इतिहास पुलिस, संगठन पुलिस कार्यप्रणाली एवं अनुशासन, अभियोजन, विवेचना पुलिस रेगुलेशन, लोक व्यवस्था, भारतीय संविधान विषयों में उत्कृष्ट अध्यापकों द्वारा अध्ययन का कार्य संपन्न कराया गया ।
प्रशिक्षण विवरण एवं उत्कृष्ट सम्मान:-
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा रिक्रूट आरक्षियों के कठिन प्रशिक्षण का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया । 
01- अन्तः कक्ष परीक्षा के सभी समूहों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षु- प्रशान्त कुमार
02- बाह्य कक्ष परीक्षा के सभी समूहों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षु- अनुज सिंह 
03- सर्वांग सर्वोत्तम प्रशिक्षु- प्रशान्त कुमार
प्रशिक्षण के दौरान आंतरिक एवं बाह्य विषयों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तथा सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले रिक्रूट आरक्षी प्रशान्त कुमार और अनुज सिंह सहित अन्य प्रशिक्षुओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया।
परेड कमांडर के रूप में:-
प्रथम परेड कमांडर: रिक्रूट आरक्षी भुवनेश्वर सिंह
द्वितीय परेड कमांडर: रिक्रूट आरक्षी विक्रम सिंह 
तृतीय परेड कमांडर: रिक्रूट आरक्षी अमितेश सिंह
मुख्य अतिथि महोदय ने अपने संबोधन में नवनियुक्त आरक्षियों को अनुशासन और कर्तव्यपरायणता का पाठ पढ़ाया । 
पद एवं गोपनीयता की शपथ:-
समारोह के अंतिम चरण में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर महोदय द्वारा सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के उपरांत टोलियों ने गौरवपूर्ण तरीके से प्रस्थान किया ।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर महोदय ने मुख्य अतिथि  को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया । 
प्रशिक्षण नोडल अधिकारी  सुशील कुमार सिंह,* कार्यक्रम के कुशल प्रबंधन में क्षेत्राधिकारी लाइन्स  अमित कुमार, प्रतिसर निरीक्षक रामबली यादव, आरटीसी प्रभारी  ददन राय व अन्य संबंधित अधिकारी/ कर्मचारी की विशेष भूमिका रही । 
इस अवसर पर पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण सहित, रिक्रूट आरक्षी व रिक्रूट आरक्षियों के परिवारीजन व भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.