पेंशनर कक्ष का उद्घाटन वयोवृद्ध पेंशनर दुलारी देवी से फीता कटवाकर कराया

संत कबीर नगर - जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में ट्रेजरी कार्यालय के निकट नवनिर्मित पेंशनर कक्ष का उद्घाटन जनपद की सबसे बुजुर्ग पेंशनर 95 वर्षीय श्रीमती दुलारी देवी, ग्राम-निबा होरिल,ओनिया,संत कबीर नगर से फीता कटवाकर कराया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा पेंशनर दुलारी देवी को पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि पेंशनर भवन बनने/स्थापित होने से ट्रेजरी कार्यालय में आने वाले पेंशनर्स को आराम सें बैठने की सुविधा मिलेगी। पेंशनर भवन में और भी व्यवस्थाएं बढाई जायेंगी। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल,पेंशनर संघ के अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव,संघ के सक्रिय सदस्य रमेश चंद्र प्रजापति,पेंशनर घनश्याम पांडेय, दीनानाथ उपाध्याय, अभिमन्यु सिंह,ऋषि मुनि चौधरी एवं रामस्वरूप सहित जनपद के पेंशनर गण आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.