लेडुआ महुवा,अमरडोभा,हरदी, में ज़मीन का खेल! विवादित प्लॉट्स की खरीद-फरोख्त से मचा हड़कंप
संत कबीर नगर - जिले के बखिरा नगर पंचायत और बघौली ब्लॉक में इन दिनों जमीनों के खेल ने जोर पकड़ लिया है। इलाके में विवादित जमीनों की खरीद-फरोख्त को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं और स्थानीय स्तर पर माहौल गरमाता जा रहा है। सूत्रों की मानें तो कुछ लोग बिना किसी वैध लाइसेंस के रियल एस्टेट का कारोबार चला रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ये लोग उन्हीं जमीनों पर नजर गड़ाए बैठे हैं, जो पहले से विवादों में घिरी हैं या अदालतों में विचाराधीन हैं।बताया जा रहा है कि ऐसे प्लॉट्स को औने-पौने दामों में खरीद लिया जाता है और फिर मौका मिलते ही मोटे मुनाफे के साथ बेच दिया जाता है। इस पूरे खेल में कागजी प्रक्रिया पर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि रजिस्ट्री के दौरान जरूरी जांच-पड़ताल को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे यह धंधा बेखौफ जारी है।
स्थानीय लोगों में इस मामले को लेकर नाराजगी साफ देखी जा रही है। कई लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। हालांकि,अब तक संबंधित विभागों की ओर से इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं,जिन लोगों पर उंगलियां उठ रही हैं,उनका पक्ष भी खबर लिखे जाने तक सामने नहीं आ सका। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी तेजी से एक्शन लेता है या फिर यह ‘जमीन का खेल’ यूं ही चलता रहेगा।
रिपोर्टर - मोहम्मद नईम


No Previous Comments found.