मेहदावल नगर पंचायत में गूंजा जनता का मुद्दा, सभासद अतुल सिंह का तीखा वार — “अब नहीं चलेगी लापरवाही!”
संतकबीरनगर : मेहदावल में नगर पंचायत की कार्यशैली को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। सभासद अतुल सिंह ने जनता की समस्याओं को लेकर एक जोरदार ज्ञापन सौंपा है, जिसमें नगर पंचायत की व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं।
ज्ञापन में साफ कहा गया है कि नगर पंचायत में पारदर्शिता और जवाबदेही की भारी कमी है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। अतुल सिंह ने एक के बाद एक कई मांगें रखते हुए प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया।
क्या हैं मुख्य मांगें?
- नगर पंचायत कार्यालय में सिटीजन चार्टर लगाया जाए, ताकि जनता को पता हो कि किस काम में कितना खर्च और समय लगेगा।
- नगर पंचायत की बैठकों में लिए जा रहे फैसलों की जानकारी आम जनता तक पहुंचे, यहां तक कि सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण की भी मांग उठी।
- विकास कार्यों में पारदर्शिता के लिए हर कार्यस्थल पर लागत और विवरण का बोर्ड लगाने की मांग।
- गर्मियों में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए हर वार्ड में नियमित फॉगिंग अनिवार्य की जाए।
- बोर्ड बैठकों की तिथि पहले से तय हो और मीडिया को सूचना दी जाए।
- बंद पड़े सार्वजनिक शौचालयों को तुरंत चालू कर आम जनता के लिए खोला जाए।
- खराब स्ट्रीट लाइटों को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए।
- जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाया जाए।
- नगर पंचायत की बैठकों में आय-व्यय का पूरा हिसाब सार्वजनिक किया जाए।
राजनीतिक हलकों में हलचल
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

No Previous Comments found.