संत कबीर नगर में 10 मई को समरसता महारैली,कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह
संत कबीर नगर : संत कबीर नगर में आगामी 10 मई को जूनियर हाई स्कूल परिसर में प्रस्तावित समरसता महारैली को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रैली की सफलता सुनिश्चित करने के लिए लगातार बैठकों का दौर जारी है और रणनीतियाँ बनाई जा रही हैं।
इसी क्रम में भगवानपुर के प्रधान राम वृक्ष राजभर के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में राष्ट्रीय सचिव विनोद कुमार राजभर, रैली प्रभारी जितेंद्र सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान कैलाश राजभर (पूर्व जिलाध्यक्ष), राधेश्याम राजभर, राजू राजभर (जिलाध्यक्ष युवा मंच), मोहित राजभर, कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर के प्रतिनिधि, पीताम्बर राजभर, ध्रुवचंद्र राजभर (विधानसभा अध्यक्ष), राकेश राजभर (ब्लॉक अध्यक्ष), राधेश्याम निषाद, धर्मात्मा प्रसाद, लालमन राजभर, अमरजीत राजभर (मीडिया प्रभारी) और श्री भागवत यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी ने एकजुट होकर रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि यह समरसता महारैली सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती का प्रतीक बनेगी। इसके लिए गांव-गांव जाकर लोगों को आमंत्रित करने और अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह को देखते हुए यह स्पष्ट है कि 10 मई को होने वाली यह महारैली क्षेत्र में एक बड़ी और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराएगी।
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

No Previous Comments found.