उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया
संतकबीरनगर - उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है,जहां एक मरीज ने कथित डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। ग्राम प्रतापपुर के रहने वाले पंकज कुमार,जो मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं, ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित के अनुसार, उन्हें पाइल्स की समस्या थी,तभी उनकी मुलाकात डॉ. बी.सी. विश्वास नाम के व्यक्ति से हुई। आरोप है कि डॉक्टर ने ऑपरेशन के जरिए पूरी तरह ठीक करने का भरोसा दिया और करीब 42,000 रुपये लेकर इलाज किया। लेकिन ऑपरेशन के कुछ ही दिनों बाद मरीज की हालत और बिगड़ गई। पीड़ित का कहना है कि दोबारा संपर्क करने पर कथित तौर पर डॉक्टर ने उनकी बात सुनने से इनकार कर दिया। “हम गरीब आदमी हैं, मजदूरी करके पैसा जुटाए थे… इलाज कराने गए तो हालत और खराब हो गई… अब कोई सुनवाई नहीं हो रही है…” सी न्यूज़ रिपोर्टर मोहम्मद नईम से खास बातचीत में पीड़ित ने अपनी आपबीती बताते हुए न्याय की गुहार लगाई। फिलहाल, इस पूरे मामले में आरोपी डॉक्टर का पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक उनका कोई जवाब सामने नहीं आया है। अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
रिपोर्टर - मोहम्मद नईम

No Previous Comments found.