"पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल ने बखिरा नगर पंचायत हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया, घायल पत्नी से मिलने अस्पताल पहुंचे"

संत कबीर नगर : पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल ने बखिरा नगर पंचायत में हुई हृदयविदारक घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया। मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल स्वर्गीय राजेश सिंह की धर्मपत्नी का गोरखपुर सिटी हॉस्पिटल पहुंचकर हालचाल जाना तथा परिजनों को ढांढस बंधाया।

इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और मायूसी का माहौल है। हर व्यक्ति का दिल इस पीड़ा से व्यथित है और क्षेत्रवासियों की आंखें नम हैं। सभी लोग ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि घायल पत्नी को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले और वह जल्द स्वस्थ होकर अपने परिवार के बीच लौटें।

पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल ने कहा कि इस कठिन घड़ी में पूरा क्षेत्र परिवार के साथ खड़ा है। ईश्वर परिवार को इस अथाह दुख को सहने की शक्ति, साहस और धैर्य प्रदान करें।

रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.