जनपद संतकबीरनगर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 पुलिस अधिकारी स्थानांतरित

संतकबीरनगर - जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  द्वारा निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक स्तर के 23 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। एसपी द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को अपराध नियंत्रण, बेहतर पुलिसिंग एवं जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जनपद में नई तैनातियों के बाद कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानांतरित होने वाले प्रमुख अधिकारियों में निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार यादव, राकेश कुमार सिंह, सतीश कुमार सिंह, अरविन्द शर्मा, अनिल कुमार, राजीव कुमार यादव, अजय कुमार सिंह, पंकज कुमार पाण्डेय, सुरेन्द्र कुमार सिंह, अमित कुशवाहा, हरिकेश भारती, वीरबहादुर यादव, रजनीश राय, अभिमन्यु सिंह, रामाश्रय प्रसाद, विनय कुमार पाण्डेय, राजीव कुमार सिंह, ददन राय, हबीब अहमद, मो० एखलाख खां, रामकुशल सिंह तथा अमरनाथ यादव शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनहित एवं कानून व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए किए गए इस निर्णय की जनपद में सराहना हो रही है। आमजन ने उम्मीद जताई है कि नई तैनातियों से अपराध नियंत्रण एवं पुलिस व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी।

रिपोर्टर - मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.