स्काउट गाइड विभाग के कर्मचारियों का स्वगणना का कार्य पूर्ण कराया।

संत कबीर नगर - भारत की जनगणना-2027 के अन्तर्गत स्वगणना का कार्य दिनाँक 07.05.2026 से दिनॉक 21.05.2026 तक प्रस्तावित है। जिसके कम में आज वर्दीधारी बल दिवस को अपर जिलाधिकारी (वि० एवं रा०) / जिला जनगणना अधिकारी  जय प्रकाश द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस लाइन कैम्प से महिला एवं पुरूष पुलिसकर्मीयों का तथा भारत स्काउट और गाइड विभाग के कर्मचारियों का स्वगणना का कार्य पूर्ण कराया गया तथा समस्त ट्रेन्ड कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्र में समस्त नागरिकों व अन्य कर्मचारियों का स्वगणना कराने हेतु प्रेरित किया गया। दिनाँक 13 मई 2026 को केन्द्रीय कर्मचारी कार्यालय एवं वित्त दिवस के अन्तर्गत बैंक, रेलबे, डाकघर, राजकोष एवं वित्तीय संस्थान में स्वगणना कराये जाने हेतु अग्रिम कार्य योजना पर विचार विमर्श किया गया।

 
रिपोर्टर - मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.