खलीलाबाद की राजनीति में बढ़ा सुलेमान चौधरी का कद, अगया में जनसम्पर्क कार्यालय का भव्य उद्घाटन
संतकबीरनगर : विधानसभा 313 खलीलाबाद में राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। इसी कड़ी में बुधवार को विकास खण्ड सेमरियावां के अगया गांव में वरिष्ठ समाजसेवी एवं खलीलाबाद विधानसभा के भावी प्रत्याशी मो. सुलेमान चौधरी के जनसम्पर्क कार्यालय का भव्य उद्घाटन हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम में भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग, समर्थक और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान मो. सुलेमान चौधरी का जोरदार स्वागत किया गया। क्षेत्र के लोगों ने उन्हें गरीबों, मजलूमों और युवाओं की आवाज बताते हुए आगामी चुनाव का मजबूत चेहरा बताया।
मो. सुलेमान चौधरी लंबे समय से क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्या में वह हमेशा लोगों के साथ खड़े नजर आते हैं। गरीबों की मदद, युवाओं को सहयोग और आम जनता की आवाज उठाने को लेकर उनकी सक्रियता क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रहती है। यही कारण है कि जनता के बीच उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।
इस मौके पर मो. सुलेमान चौधरी ने कहा कि यह जनसम्पर्क कार्यालय क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए खोला गया है। उन्होंने कहा कि जनता का प्यार और समर्थन लगातार मिल रहा है, जिससे उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है।
उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही सेमरियावां, कोहरियावां, चिउटना, दुधारा और खलीलाबाद सहित कई स्थानों पर भी जनसम्पर्क कार्यालय खोले जाएंगे, ताकि हर जरूरतमंद तक आसानी से पहुंचा जा सके।
राजनीतिक सवालों पर उन्होंने साफ कहा कि फिलहाल किसी पार्टी में शामिल होने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन यदि जनता ने मौका दिया तो क्षेत्र के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए पूरी ताकत से काम

No Previous Comments found.