संतकबीरनगर में यातायात पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, लोगों को किया जागरूक
संतक बीर नगर : पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी यातायात श्री अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण मे प्रभारी यातायात श्री परमहंस द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत विशेष अभियान के तहत प्रत्येक सप्ताहांत ( शनिवार एवं रविवार ) को जनपद संतकबीरनगर के विभिन्न चौराहों पर नियमित रुप से नशे की हालत में वाहन चलाने वालों एवं मोडिफाइड साईलेंसर / प्रेशर हार्न / हूटर लगे / एचएसआरपी / अवयस्कों द्वारा वाहन चलाने के विरूद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाकर प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाही किया जा रहा है। अभियान के तहत दिनांक 22.05.2026 को जनपद में 525 वाहनो का चालान कर 549500 रु0 का शमन शुल्क का कृत कार्यवाही किया गया।
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम


No Previous Comments found.