ईद-उल-अजहा का पर्व बड़े ही अकीदत, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया।
संत कबीर नगर - बखिरा नगर पंचायत में ईद-उल-अजहा का पर्व बड़े ही अकीदत,भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। बखिरा सरैया वाले ईदगाह,गुलामी जोत हापटीपट्टी ईदगाह सहित नंदौर,साथा,मेहदावल,लोहरौली,सेमरियावां धर्मसिंघवा और राजेडीहा क्षेत्रों में लोगों ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की और देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के दौरान जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। थाना अध्यक्ष बखिरा,अरविंद शर्मा एवं नायब तहसीलदार प्रेम नारायण यादव अपने पूरे हमराहियों के साथ मौजूद रहे। प्रशासन की सतर्कता और सहयोग से सभी स्थानों पर नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
इस मौके पर तमाम क्षेत्रवासियों, नगरवासियों एवं देशवासियों को ईद-उल-अजहा की दिली मुबारकबाद दी गई। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया। दुआ की गई कि अल्लाह तआला सबकी कुर्बानी कबूल फरमाए और देश में अमन,शांति,तरक्की और खुशहाली कायम रखे। ईद का यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशियां, बरकत और मोहब्बत लेकर आए।
रिपोर्टर - मोहम्मद नईम
No Previous Comments found.