ईद-उल-अजहा का पर्व पूरे अकीदत, उल्लास और भाईचारे के माहौल में मनाया गया

संत कबीर नगर : जनपद के बखिरा नगर पंचायत क्षेत्र में ईद-उल-अजहा का पर्व पूरे अकीदत, उल्लास और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। बखिरा सरैया स्थित ईदगाह में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर ईद की नमाज अदा की। नमाज मौलाना दिलशाद की इमामत में संपन्न हुई, जहां लोगों ने देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआ मांगी।

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी प्रेम, सौहार्द तथा भाईचारे का संदेश दिया। पूरे क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। थाना अध्यक्ष अरविंद शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और लगातार व्यवस्था का जायजा लेते रहे। प्रशासन की सतर्कता और लोगों के सहयोग से पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.