संतकबीरनगर में पुलिस अधिकारियों के तबादले

संत कबीर नगर : संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आठ पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का स्थानांतरण किया है। जारी आदेश के तहत निरीक्षक अरविंद शर्मा को थाना बखिरा से प्रभारी न्यायालय सुरक्षा तथा निरीक्षक सतीश कुमार सिंह को प्रभारी न्यायालय सुरक्षा से अपराध शाखा भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक उमाशंकर त्रिपाठी को थानाध्यक्ष बखिरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अन्य उपनिरीक्षकों के भी विभिन्न चौकियों, थानों और पुलिस लाइन में तबादले किए गए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.