अमरडोभा नगर पंचायत बाघनगर उर्फ बखिरा में मदरसा निर्माण हेतु अजीमुश्शान संग-ए-बुनियाद कार्यक्रम सम्पन्न
संत कबीर नगर : दक्षिण मोहल्ला अमरडोभा, नगर पंचायत बाघनगर उर्फ बखिरा में मदरसा निर्माण के लिए एक भव्य एवं अजीमुश्शान संग-ए-बुनियाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, उलेमा-ए-किराम एवं समाजसेवियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हजरत मौलाना मुफ्ती राशिद साहब, नायब मोहतमिम, दारुल उलूम देवबंद रहे। उनके साथ अनेक प्रतिष्ठित उलेमा-ए-किराम भी मंचासीन रहे। यह मदरसा तहफ्फुज सुन्नत चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष मौलाना मसूद साहब की अध्यक्षता में संचालित किया जाएगा।
अपने संबोधनों में सभी उलेमाओं ने इंसान की जिंदगी में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की तरक्की का आधार है। उन्होंने धार्मिक एवं आधुनिक शिक्षा के समन्वय पर विशेष बल दिया।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि मोहम्मद शफीक साहब, विधानसभा क्षेत्र 313 खलीलाबाद के प्रत्याशी, ने अपने संबोधन में शिक्षा को समाज की सबसे बड़ी जरूरत बताते हुए कहा कि उनका एक सपना और मिशन है कि संत कबीर नगर जनपद में एक विश्वविद्यालय की स्थापना हो, जिससे गरीब, मजदूर, शोषित एवं वंचित वर्गों के बच्चों को उच्च शिक्षा सुलभ हो सके और उन्हें बेहतर भविष्य के अवसर प्राप्त हों।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जुबेर अहमद, आलम बूट, नसीम अहमद, मोहम्मद अहमद, इसहाक अंसारी, मोहम्मद आमिर अंसारी, वसीम अहमद, मुफ्ती अफरोज, मुफ्ती मिन्हाज, बैदुर्रहमान, हुरैरा, इकबाल अहमद अलीग सहित सैकड़ों सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा। उपस्थित लोगों ने मदरसा निर्माण की इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र में शिक्षा के विकास की।
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम
No Previous Comments found.