चोरों के हौसले बुलंद, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आप नेता आलोक श्रीवास्तव के घर हुई भीषण चोरी

संत कबीर नगर : आज संत कबीर नगर में चोरी के मामलों ने जनपद में पुलिसिया व्यवस्था की पोल खोल दी। योगीराज में जहां सबसे शख्त प्रशासन माना जाता है, वहीं चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। उनके ऊपर पुलिस का कोई खौफ नजर नहीं आता, आए दिन जनपद में चोरी की घटनाएं देखने को मिलती हैं।

आज जनपद में बेहद मिलनसार, कोरोनाकाल में सबकी ऑक्सीजन कॉन्सन्ट्रेटर से मदद करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता एवं आप नेता आलोक श्रीवास्तव के घर पर भीषण चोरी का मामला सामने आया है।
उन्होंने दूरभाष पर बताया कि विगत 10अप्रैल 2026 से प्रार्थी अपने घर से बाहर नोएडा गया हुआ था। पड़ोसियों की सूचना पर पता चला कि 30-31 मई को रात्रि में घर पर भीषण चोरी हुई है। चूंकि प्रार्थी अपने पिता जी के स्वास्थ्य को लेकर नोएडा रह रहा है, अतः घर पर कोई नहीं था। घर पर लगे सीसीटीवी में तीन संदिग्ध व्यक्ति रात्रि में 11:30 से 01:50 के बीच में रेकी करते एवं चोरी करते हुए दिख रहे हैं। इस चोरी के दौरान अज्ञात चोरो ने घर से दो अदद सोने की अंगूठी, गले का लॉकेट और मंगलसूत्र, नथिया, जिनकी अनुमानित कीमत 2 लाख रुपए तथा चांदी का एक अदद पावजेब, एक अदद कमर करधनी, छः जोड़ी पायल, बच्चों का चार जोड़ी पायल, तीन अदद कमर करधनी, दो अदद टुन्नी-बतासा, मछली, सुपाड़ी, पान का पत्ता, छः चांदी के सिक्के जिनकी अनुमानित कीमत 3 लाख रुपए और लगभग 5 से 6 हजार कैश रुपए चोरी हुई है।
इसकी सूचना सुबह ही सभासद प्रतिनिधि मुन्ना पांडे के द्वारा पुलिस को दे दी गई थी, मौके पर एस०ओ०जी० की टीम पहुंच चुकी है तथा जांच जारी है।
उन्होंने बताया कि मोहल्ले में अक्सर चोरी की घटनाएं होती रहती हैं, तो कृपया रात्रि में पुलिस की गश्त भी जरूर कराई जाय, जिससे इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.