ईओ की अनुपस्थिति बनी चर्चा का विषय, नगर पंचायत कार्यालय में मिले नहीं अधिकारी
संतकबीरनगर : नगर पंचायत धर्मसिंहवा में अधिशासी अधिकारी (ईओ) की अनुपस्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा का माहौल है। बुधवार को सुबह लगभग 11:35 बजे सी न्यूज के रिपोर्टर मोहम्मद नईम नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे, जहां अधिशासी अधिकारी आशुतोष ओझा अपने कार्यालय में मौजूद नहीं मिले।
कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों ने बताया कि ईओ फील्ड निरीक्षण पर गए हुए हैं। उनसे संपर्क करने के लिए कई बार फोन किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो सकी। कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकारी की अनुपस्थिति के कारण कई आवश्यक कार्यों में देरी होती है, जिससे विकास कार्यों की गति भी प्रभावित होती है। हालांकि, कार्यालय कर्मचारियों का कहना है कि विभागीय कार्य नियमित रूप से संचालित किए जा रहे हैं। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष अपने कार्यालय में उपस्थित मिले और उनसे विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर बातचीत भी हुई।
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम
No Previous Comments found.