जनसुनवाई और सक्रिय कार्यशैली से चर्चा में बेलरह थाना अध्यक्ष हरिकेश भारती
संत कबीर नगर : बेलरह थाना अध्यक्ष हरिकेश भारती अपनी सक्रिय कार्यशैली और जनसुनवाई के प्रति संवेदनशील रवैये के लिए क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। पुलिस कप्तान के निर्देशन में वे लगातार क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ आम जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।
थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनका शीघ्र समाधान कराने का प्रयास किया जाता है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि थाना अध्यक्ष हरिकेश भारती का व्यवहार सौम्य है और वे जनता से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। उनकी कार्यशैली से लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ा है।
क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और जनसमस्याओं के निस्तारण को लेकर उनके प्रयासों की स्थानीय नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है।
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम
No Previous Comments found.