बखिरा थाने में शिकायत, पानी गिरने के विवाद को लेकर कार्रवाई की मांग
संत कबीर नगर : थाना बखिरा क्षेत्र के हरापट्टी निवासी जितेन्द्र ने थाना बखिरा में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि 4 जून 2026 की रात करीब 1 बजे जानवरों को नहलाने से पानी गिरने के विवाद को लेकर गांव के कुछ लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान-माल की धमकी दी। प्रार्थी का कहना है कि इस मुद्दे को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम
No Previous Comments found.