पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत थाना धर्मसिंहवा पर आयोजित की गई पीस कमेटी की मीटिंग

संतकबीरनगर : संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल  सर्व  दवन सिंह* के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा सुरेन्द्र कुमार  सिंह* द्वारा चौकी बौरब्यास पर आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, ताजियादारों, ताजिया निर्माताओं एवं डीजे संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गयी । बैठक के दौरान उपस्थित व्यक्तियों से उनके क्षेत्र की समस्याओं एवं सुझावों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी । उच्चाधिकारीगणों द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया तथा उनका अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया । ताजिया की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने एवं विद्युत तारों तथा अन्य सार्वजनिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विशेष सावधानी बरतने हेतु निर्देश दिए गए । जुलूस मार्गों पर शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गयी साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा अफवाह फैलाने वाली सामग्री प्रसारित न करने, किसी भी प्रकार की समस्या, विवाद अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने की अपील की गयी ।

रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.