मोहर्रम को लेकर बखिरा थाने में पीस कमेटी की बैठक
संतकबीरनगर : आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना बखिरा परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, ताजियादारों, ताजिया निर्माताओं एवं डीजे संचालकों ने भाग लिया। पुलिस अधिकारियों ने जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, निर्धारित मानकों का पालन करने तथा सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने की अपील की। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम
No Previous Comments found.