थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जन समस्याएं

संतकबीरनगर : जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शनिवार को थाना कोतवाली खलीलाबाद में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को शिकायतों का मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने कहा कि राजस्व और पुलिस से जुड़ी शिकायतों का समाधान आपसी समन्वय से किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान शिकायत पंजिका का निरीक्षण कर निस्तारित मामलों की फीडबैक भी ली गई। कार्यक्रम में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.